Sunday, July 30, 2017

Wednesday, July 26, 2017

क्रिकेट : महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने बताया की किस तरह सीखा उन्‍होंने छक्‍के लगाना सीखा है

महिला वर्ल्‍डकप 2017 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तूफानी 171 रन की पारी के कारण  हरमनप्रीत कौर देशभर में चर्चा का केंद्र बन गई हैं. पंजाब के मोंगा की हरमनप्रीत में यह आक्रामकता नैसर्गिक रूप से है. उन्होंने छक्के जड़ने की अपनी क्षमता का श्रेय अपने करियर के शुरुआती दिनों में पुरुषों के साथ खेलने को दिया. हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में 171 रन की पारी खेली. हरमनप्रीत की 20 चौकों और सात छक्‍कों से सजी शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इस मैच में निर्धारित 42 ओवर में चार विकेट पर 281 रन बनाए. जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया टीम 40.1 ओवर में 245 रन बनाकर आउट हो गई थी. बारिश की बाधा के कारण मैच में ओवर की संख्‍या घटाकर  42-42  कर दी गई थी.

कई लोगों ने इस पारी की तुलना महान बल्लेबाज कपिल देव की वर्ल्‍डकप 1983 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेली ऐतिहासिक पारी से की. इस स्टार बल्लेबाज की यह पारी हालांकि उनके सामान्य अंदाज से अलग नहीं थी क्योंकि बचपन से ही उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद है.हरमनप्रीत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे बचपन से ही इस तरह बल्लेबाजी करना पसंद है. मैंने इस तरह खेलना सीखा है और लड़कों के साथ क्रिकेट खेला है जो छक्के मारा करते थे और मुझे भी छक्के जड़ना पसंद है.’


 उन्होंने कहा, ‘फाइनल में (जिसमें भारत इंग्लैंड से हार गया), हमें रनों की जरूरत थी और मैं रन बनाने की कोशिश कर रही थी. मैंने यह सोचकर शॉट खेला कि यह सुरक्षित होगा लेकिन यह फील्‍डर के हाथों में चला गया. मैं काफी निराश थी.’ लीग चरण में हरमनप्रीत का बल्ला खामोश ही रहा था और उनसे टीम को नॉकआउट में बड़ी पारी की उम्मीद थी जो उन्होंने सेमीफाइनल में खेली.
Share:
Read More

बिहार में जेडीयू-आरजेडी के बीच आई दरार आखिरकार बन गई खाई : नीतीश का इस्तीफा

बिहार की जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार में लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण दलों के बीच बढ़ती जा रही दरार आखिरकार खाई में तब्दील हो गई. इस गठबंधन सरकार की परिणति नीतीश कुमार द्वारा गवर्नर को इस्तीफा देने के साथ हुई.    

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर बिहार की राजनीति में जारी खींचतान चरम पर पहुंच गई. बुधवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलने गए.

इससे पहले आरजेडी की बैठक हुई और बैठक के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर कहा कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी से इस्तीफा मांगा ही नहीं है. लालू यादव ने बीजेपी पर आरोप साधते हुए कहा कि बीजेपी नीतीश पर डोरे डाल रही है. बीजेपी की लार नीतीश पर टपक रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश से मेरी बात होती रहती है, वही महागठबंधन के नेता हैं. तेजस्वी यादव ने भी कहा कि जनता ने महागठबंधन को चुना है. इस्तीफा जब मांगा ही नहीं गया तो देने का सवाल ही नहीं है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि होटल के बदले भूखंड मामले में सीबीआई की प्राथमिकी को लेकर उपमुख्यमंत्री और अपने पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को आज खारिज कर दिया. आगामी 28 जुलाई से बिहार विधानमंडल के शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर राजद विधानमंडल दल की बैठक के बाद लालू ने तेजस्वी के इस्तीफे को खारिज कर दिया.

जेडीयू के सूत्रों ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारा कर दिया है कि तेजस्वी यादव को इस्तीफा देना होगा. वहीं आरजेडी की ओर से कहा गया कि वे इस्तीफा नहीं देंगे.

पिछले कुछ महीनों से बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने बिहार की सत्ता में अहम किरदार निभाने वाले लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर सीधे-सीधे भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर शेल (फर्जी) कंपनी के जरिए कथित तौर पर ‘बेनामी संपत्ति’ अर्जित करने के बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि लगाए गए आरोप कम्पनी कानून से संबंधित हैं जो केन्द्र सरकार के दायरे में आता है.

कई मीडिया हाउस और रिपोर्टरों ने नीतीश कुमार की इस टिप्पणी को नीतीश की क्लीनचिट करार दिया. लेकिन, नीतीश कुमार ने इशारों इशारे में विपक्ष को जांच कराने की चुनौती भी दे डाली. इनकी इस बात से तेजस्वी यादव काफी नाराज हो गए.

तेजस्वी यादव ने अपनी इस नाराजगी को दो ट्वीट के जरिए साझा भी किया. एक रीट्वीट में उन्होंने संदेश कहा कि आखिर क्यों मीडिया विपक्ष पर ही हमलावर है जबकि बीजेपी के घोटालों को नजरअंदाज किया जा रहा है. दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी पर लगे आरोपों की जांच क्यों नहीं हो.

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, और बताया गया है कि ये छापे लालू परिवार पर लगाए गए बेनामी संपत्ति बनाने के आरोपों के मामले में डाले गए हैं.

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती पर देश की राजधानी दिल्ली में करोड़ों रुपये कीमत की ज़मीन को कौड़ियों के भाव खरीदने का आरोप लगाया था. सुशील कुमार मोदी का दावा था मीसा भारती ने अपने पति के साथ मिलकर शेल कंपनियों के ज़रिये यह ज़मीन खरीदी थी.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मीसा भारती ने अपने पास मौजूद काले धन को अपनी कंपनियों मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों की संदिग्ध खरीद-फरोख्त के ज़रिये सफेद बनाया. यह कंपनी वर्ष 2002 में एक लाख रुपये के निवेश से शुरू की गई थी.

सुशील कुमार मोदी का आरोप है कि मीसा और उनके पति शैलेश कुमार ने वर्ष अक्टूबर, 2008 में अपनी कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर वीरेंद्र जैन की शालिनी होल्डिंग्स को 100 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे, और 1.20 करोड़ रुपये हासिल किए.

सुशील कुमार मोदी ने मीसा की आय के स्रोत को चुनौती देते हुए यह सवाल भी किया था कि मीसा भारती ने चुनाव आयोग को दिए अपने एफिडेविट में उसका ज़िक्र क्यों नहीं किया था.

नीतीश कुमार ने कहा है कि जिन्होंने आरोप लगाया है (सुशील मोदी) यदि उन्हें लगता है कि आरोप सही हैं तो उन्हें आगे बढ़ना चाहिये, कानून का सहारा लें, जांच कराएं, सिर्फ वक्तव्य न दें. उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप कम्पनी कानून से संबंधित है जो केन्द्र सरकार के दायरे में आता है.

सीबीआई ने 7 जुलाई को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज करने के बाद 12 स्थानों पर छापेमारी की.

सीबीआई ने बताया कि यह पूरी साजिश 2004 से 2014 के बीच में रची गई जिसके तहत पुरी और रांची स्थित भारतीय रेलवे के बीएनआर होटलों के नियंत्रण को पहले आईआरसीटीसी को सौंपा गया और फिर इसका रखरखाव, संचालन और विकास का काम पटना स्थित ''सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड'' को दे दिया गया.

सीबीआई ने कहा, ''आरोप यह है कि 2004 से 2014 के बीच निविदाएं देने की इस प्रक्रिया में धांधली की गई और निजी पक्ष (सुजाता होटल) को फायदा पहुंचाने के लिए निविदा की शर्तो को हल्का कर दिया गया. इसके बदले में पूर्वी पटना में तीन एकड़ जमीन को बेहद कम कीमत पर 'डिलाइट मार्केटिंग' को दिया गया जो कि लालू यादव के परिवार के जानकार की है.

ईडी सीबीआई की एफआईआर का जायजा ले रहा है कि इसके आधार पर लालू और उनके बेटे यानी बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का मामला बनता है या नहीं. ईडी पहले ही मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार से पूछताछ कर चुकी है.

अब बीजेपी ने साफ किया है कि नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल से तेजस्वी यादव से इस्तीफा लें या फिर उन्हें बर्खास्त करें.
Share:
Read More

ढिंचैक पूजा का नया गाना आएगा, लोगों ने कहा- खुदा से तो डरो बहन !!!!!

आपको बता दें दिल्ली की ढिंचैक पूजा बहुत कम समय में अपनी बेसुरी आवाज और अजीबोगरीब गानों के लिए काफी फेमस हो गई हैं.
.
बेसुरे गाने गाकर सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन चुकीं ढिंचैक पूजा के गाने हाल ही में उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से डिलीट कर दिए गए थे. उन्होंने कुछ समय पहले ही 'दिलों का शूटर' गाना लॉन्च कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी.

ढिंचैक पूजा के गानों से लोग एक दूसरे को चिढ़ाते हैं और मज़ाक बनाते हैं. इसके बावजूद भी आज ही पूजा ने एक फेसबुक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने नए वीडियो के बारे में घोषणा की है.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि जल्द ही नया वीडियो आ रहा है. उनके इस पोस्ट पर हज़ारों लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. इसमें लोग उनसे वीडियो पोस्ट न करने की अपील कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोग उनसे जियो और जीने दो की विनती भी कर रहे हैं.
Share:
Read More

देखिए – Video : 50 जलती सिगरेट के साथ यह शख्स करता है ये काम.....




 देखें – Video

  1. एक साथ 50 सिगरेट खा जाता है
  2. चीन का है यह लड़का
  3. आप न करें यह स्टंट



चीन में ऐसा ही एक बच्चा है जो पहले एक साथ 4 पैकेट सिगरेट सुलगाता है फिर नाक से उसका धुंआ खींचने लगता है...इसके बाद वह इन सिगरेट को खाने लगता है...

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इससे कैंसर होने की आशंका रहती है. लेकिन जो लोग इसके आदी हो जाते हैं वह इसे आसानी छोड़ नहीं पाते हैं. कई लोग तो चेन स्मोकर होते हैं जो हर पांच मिनट में सिगरेट पीते हैं. लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई सिगरेट खाता भी है...वह भी एक, दो नहीं..50-50 सिगरेट खा जाता हो.. चीन में ऐसा ही एक बच्चा है जो पहले एक साथ 4 पैकेट सिगरेट सुलगाता है फिर नाक से उसका धुंआ खींचने लगता है...इसके बाद वह इन सिगरेट को खाने लगता है....उसको देखकर ऐसा लगता है कि मानो गाजर- मूली खा रहा है...हालांकि वह ऐसा क्यों कर रहा है..इस बात का पता नहीं चला पाया है....इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है...क्या वह कोई रिकॉर्ड बनाने कोशिश है..या फिर उसकी आदत में शुमार है...वजह कोई भी हो ऐसा करना बेहद जानलेवा साबित हो सकता है और हमारी ओर से यही सलाह है कि इस तरह का कोई भी स्टंट बिलकुल न  करें.....

आपको बता दें कि चीन में सिगरेट पर टैक्स 5 फीसद से 11 फीसद तक बढ़ा दिया गया है. चीन में 20 साल से भी कम उम्र के युवा सिगरेट के लती हो जाते हैं. इनमें से आधे लोगों की मौत हो जाती है.........
Share:
Read More

लड़की और गोरिल्ला की तस्वीर हुई वायरल, जानिए पुरी हकीकत

इस तस्वीर को अब तक 1000 लाइक्स मिल चुके हैं 

इस तस्वीर को लिंडसे कोस्टेलो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है...

लिंडसे ने बताया कि वीडियो में एक बेबी गोरिल्ला की तस्वीरें थी जिसने चिड़ियाघर के गोरिल्ला को मंत्रमुग्ध कर दिया था. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा 'मेरे नए दोस्त और मैं छोटे गोरिल्ला के वीडियो का मजा ले रहे हैं'.

अमेरिका में गोरिल्ला और खूबसूरत लड़की की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि गोरिल्ला को उस लड़की के फोन पर चल रहे  वीडियो को खूब भा रहा है.  इस तस्वीर को  लिंडसे कोस्टेलो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके बाद से यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर को अब तक 1000 लाइक्स मिल चुके हैं और इंस्टग्राम के अलावा दूसरे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब शेयर किया जा रहा है. 
Share:
Read More

भाई ने बहन को एक युवक के साथ शारिरिक संबंध बनाते हुए अपनी आंखों से देखा और बन गया हत्यारा

नज़र के सामने नाबालिग बहन को सेक्स करते देख भाई बना हत्यारा....


भाई ने बहन को एक युवक के साथ शारिरिक संबंध बनाते हुए अपनी आंखों से देखा और उसको बर्दाश्त नहीं हुआ। इसके बाद भाई हत्यारा बन गया और उसने बहन को मार डाला। एक युवक के साथ नहीं बहुत से युवकों के साथ अफेयर होने की वजह से बहन का यह रवैया भाई को बिल्कुल पसंद नहीं था। आखिरकार एक दिन भाई ने बहन का पीछा किया और उसको मौत के घाट उतार दिया।

भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ में हुआ खुलासा :

पुणे के चाकण पुलिस स्टेशन को कुछ दिनों पहले एक 17 वर्षीय युवती की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में 19 साल के आरोपी भाई को हिरासत में लिया है। हत्या करने के बाद भाई पुलिस को अलग-अलग बयान देकर गुमराह करता रहा पर उसके फोन लोकेशन और उसकी गतिविधियों की वजह से पुलिस को उसपर शक था। आखिरकार पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि अपनी बहन को एक युवक के साथ शारिरिक संबंध बनाते देखकर मेरा खून खौल उठा था इसलिए हत्या कर दी।

बहन की हरकत से परेशान था भाई :
आरोपी भाई ने अपनी 17 वर्षीय बहन की कुछ दिनों पहले कुल्हाड़ी से काफी वार करके मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन का चाल-चलन अच्छा नहीं था। उसके काफी युवकों के साथ प्रेम संबंध थे। बहन के काफी लड़कों के साथ शारिरिक संबंध बनाने की बात उसे पता थी। बहन अपनी इस हरकत की वजह से खानदान का नाम और इज्जत मिट्टी में मिला रही थी। भाई ने कहा कि इस बारे में अपनी बहन को काफी समझाया भी था लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आयी थी। उसकी इस तरह की हरकत पर पाबंदी लगाने के लिए बहन को रंगे हाथ पकड़ने की ठान ली।


हत्या वाले दिन बहन का किया था पीछा :
हत्यावाले दिन बहन 11 बजे के करीब बहन घर से बाहर निकली थी। आरोपी ने अपनी बहन का पीछा किया और उसे एक युवक के साथ सेक्स करते हुए पकड़ा। लखन को उस वक्त बहन पर काफी गुस्सा आया, उसने आव देखा न ताव, बहन पर कुल्हाडी़ी से काफी वार करके हत्या कर दी और वहां से चुपचाप घर चला आया ताकी लोगों को लगे कि हत्या के समय वो घर पर ही था।

भाई ने जुर्म कबूला :
मोबाइल लोकेशन से गुनहगार धराया पुलिस को मृतक युवती के भाई पर पहले से शक था, पुलिस ने उसकी गतिविधियों को ध्यान रखते हुए और मोबाइल लोकेशन से इस मर्डर का खुलासा किया। जहां पर युवती का मर्डर हुआ था तो वहां पर आरोपी के मौजूद होने का लोकेशन मोबाइल द्वारा पता चल रहा था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने आखिरकार अपना अपराध कबूल कर लिया। साथ ही पुलिस ने बताया कि जिस युवक के साथ शीतल उस वक्त मौजूद थी वो वहां से डर के फरार हो गया था। उसे डर था कि पुलिस के पास जाने पर पुलिस उस पर ही शक करेगी।


Share:
Read More

Jio Phone : सिंगल सिम होगा, वॉट्सऐप नहीं होगा, जानें जरूरी बातें...

रिलायंस जियो फोन क्वॉलकॉम 205 प्लेटफॉर्म पर चलेगा. जियो फोन ड्यूल सिम नहीं है. यह सिंगल सिम फोन है.


रिलांयस जियो फीचर फोन (Jio Phone) जल्द ही आपके हाथ में होगा. मात्र डेढ़ हजार रुपये, वह भी तीन साल में रिफंडेबल के आश्वासन के साथ मुकेश अंबानी द्वारा इस फोन को लेकर अनाउंसमेंट कर दी गई है. फोन की प्री बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी. लेकिन इसकी वेबसाइट पर फोन संबंधी रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. लेकिन, जियो फोन से जुड़ी कुछ बातें इसे लेने से पहले आपको पता होनी चाहिए. 

जानें पांच जरूरी बातें :

जियो के इस फीचर फोन में वॉट्सऐप नहीं चलेगा. जी हां. दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हुआ यह ऐप इस फोन पर नहीं चलेगा. जियो का अपना चैट ऐप भी है, जियो चैट. हो सकता है कि कंपनी ने इस फीचर के चलते फोन में वॉट्सऐप न दिया हो. वैसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फीचर को बाद में जोड़ा जा सकता है लेकिन फिलहाल इस बाबत यही खबर है कि यह फीचर इसमें नहीं होगा. हमारी सहयोगी वेबसाइट गैजेट360 ने WhatsApp न होने की बात कही है.

जियो फोन चूंकि फीचर फोन है तो माना जा रहा है कि इसकी बैटरी लाइफ शानदार होगी. लेकिन ऐसा होने की संभावना कम ही है. क्योंकि, यह है भले ही फीचर फोन लेकिन इस पर इंटरनेट चलेगा. यह 4जी फीचर फोन है और इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा ऐप कम से कम स्पेस के बावजूद दिए गए हैं. इसलिए, इसकी तुलना किसी आम फीचर फोन की बैटरी लाइफ से न करना ही अच्छा होगा.

जियो फोन ड्यूल सिम नहीं है. यह सिंगल सिम फोन है. यानी इसमें केवल एक ही सिम चलेगा. हमारी वेबसाइट गैजेट 360 के मुताबिक, जियो कंपनी ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है. हो सकता है कि भविष्य में ड्यूल सिम लॉन्च हो जाएगा लेकिन अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं है.

1500 रुपये सिक्यॉरिटी के साथ यह फोन आपको मिलेगा हालांकि यह सिक्यॉरिटी भी आपको 3 साल बाद वापस मिल जाएगी. यह फोन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेगा. फोन की प्री बुकिंग में भले ही अभी समय बचा हो लेकिन अभी इसका रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें.  रिलायंस जियो ने अपनी वेबसाइट www.jio.com पर इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है. कैसे करें यह रजिस्ट्रेशन, यह यहां क्लिक करके जानें.

इस फीचर फोन में आपको एसडी कार्ड की सुविधा तो मिलेगी ही, कैमरा भी होगा. आजकल फीचर फोन्स में भी एफएम रेडियो तो मिलते ही हैं, ये फीचर इस फोन में मिलेगा. जियो फोन में एंड्रॉयड की बजाय फायरफॉक्स ओएस का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह क्वॉलकॉम 205 प्लेटफॉर्म पर चलेगा. स्पेसिफिकेशन्स की डीटेलिंग अभी कंपनी ने नहीं दी है.
Share:
Read More

Tuesday, July 25, 2017

Make In India : 5000 रुपये से कम कीमत और फीचर हैं शानदार, दमदार स्मार्टफोन





स्मार्टफोन आज की तारीख में लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत है. विभिन्न जरूरी ऐप, कैमरा, रिकॉर्डिंग और अन्य कई जरूरी सुविधाओं के साथ आपके हाथ में ऐसा फोन होना चाहिए जो वक्त पड़ने पर बाकायदा किसी असिस्टेंड जैसा ही काम सके. डिजिटल इकॉनमी के इस दौर में एक अदद स्मार्टफोन होना जरूरत से कम नहीं है. एक अच्छे स्मार्टफोन में मूल रूप से जो चीजें होनी जरूरी हैं, वे हैं एक अच्छा प्रोसेसर, RAM और ऐसा डिस्पले जो सुविधाजनक तो हो ही, आसानी से यूज़ किया जा सकने योग्य भी हो, यह भी वांछित है.



आइए आज हम आपको ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बताएं जो 5000 रुपये की कीमत में मिल सकते हैं :

इंटेक्स एक्वा स्टार 4जी (Intex Aqua Star)
ई-कॉमर्स वेबसाइट इसकी कीमत लगभग 3861 रुपये
स्पेसिफिकेशन्स : 1GB, जिसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, 8 MP कैमरा, 2000 mAH बैटरी, 1गीगीहर्त्ज, क्वॉड प्रोसेसर

जोलो ईरा 1एक्स 4जी (XOLO ERA 1X)
ई-कॉमर्स वेबसाइट इसकी कीमत लगभग 4800 रुपये
स्पेसिफिकेशन्स : 5 इंच डिस्प्ले, 1GB RAM, 8GB ROM, 8MP कैमरा, एंड्रायड का 6.0 वर्जन

इंटेक्स एक्वॉ 5.5वीआर (Intex Aqua 5.5 VR)
ई-कॉमर्स वेबसाइट इसकी कीमत लगभग 4800 रुपये
स्पेसिफिकेशन्स : 5.5 इंच का डिस्प्ले, 1GB RAM, 8GB ROM, 5MP कैमरा, 2800mAh बैटरी, एंड्रायड 6.0 वर्जन

इंटेक्स एक्वॉ अमेज प्लस (Intex Aqua Amaze Plus)
ई-कॉमर्स वेबसाइट इसकी कीमत लगभग 4600 रुपये
स्पेसिफिकेशन्स : 5.5 इंच का डिस्प्ले, 1GB RAM, 8GB ROM, 5MP कैमरा, एंड्रायड का 6.0 वर्जन

कार्बन के9 विराट 4जी (Karbonn K9 Viraat)
ई-कॉमर्स वेबसाइट इसकी कीमत लगभग 5200 रुपये
स्पेसिफिकेशन्स : 5.5 इंच का डिस्प्ले, 1GB RAM, 8GB ROM, 8MP कैमरा, एंड्रॉयड का 6.0 वर्जन

कार्बन ऑरा 4जी (Karbonn Aura)
ई-कॉमर्स वेबसाइट इसकी कीमत 5190 रुपये
स्पेसिफिकेशन्स : 5 इंच डिस्प्ले, 1GB RAM, 8GB ROM, 8MP कैमरा, एंड्रॉयड का 6.0 वर्जन
Share:
Read More

Independence Day (15 August) Facebook Whatsapp Status In 2017...

1.
संस्कार और संस्कृति की शान मिले ऐसे,
हिन्दू मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले ऐसे
हम मिलजुल के रहे ऐसे की
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में राम मिले जैसे|:D:D
Happy Indian Independence Day...


2.
  दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं

3.
 Ye Baat Hawao Ko Bataye Rakhna,
Roshni Hogi Chirago Ko Jalaye Rakhna,
Lahu Dekar Jiski Hifazat Humne Ki Aise
Tirange Ko Sada Dil Me Basaye Rakhna.
Happy Indian Independence Day

4.
 Halki Si Dhup Barsat Ke Baad,
Thori Si Khushi Har Baat Ke Baad,
Isi Tarh Mubark Ho Aap Ko,
Azadi Ka Din.
Wish U A Very Happy Independence Day

5.
 Desh Bharat Misaal Mohabbat Ki Hai,
Watan Hamara Todta Deewar Nafrat Ki Hai,
Hoon Khushnaseeb Main Ke Janma Is Dharti Par
Desh Mere Mein Behisaab Khushboo Mohabbat Ki Hai!
15th August Ki Hardik Shubhkamnaye


6.
  Azadi Ki Kabhi Shaam Na Hone Dege
Shahido Ki Kurbani Badnam Na Hone Dege
Bachi Hai Jo 1 Boond Bhi Lahu Ki Tab Tak
Bharat Ma Ka Anchal Nilam Na Hone Denge
Happy Independence Day


7.
 15th August Is The Only Day
In The Year When Married Men Realise
That They Also Need To Assert
Their Rights And Fight For Their Freedom.
Happy Independence Day


8.
 तुमने दस-दस लाख दिए है सैनिक की विधवाओं को,
सोचा कीमत लौटा दी है वीर प्रसूता माँओं को।
लो मैं बीस लाख देता हूँ तुम किस्मत के हेटों को,
हिम्मत है तो मंत्री लड़ने भेजे BORDER PAR
अपने बेटों को।

9.

 आओ देश का सम्मान करें;
शहीदों की शहादत याद करें;
एक बार फिर से राष्ट्र की कमान;
हम देशवासी अपने हाथ धरें;
आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करें


10.
 तहे दिल से मुबारक करते हैं,
चलो आज फिर उन आज़ादी के लम्हों को याद करते हैं;
कुर्बान हुए थे जो वीर जवान भारत देश के लिए,
उनके जज़्बे और वीरता को चलो आज प्रणाम करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई!

11.
 Apunka Pehala Sms 15th Aug Ko,
Ye Le Pakad Le, Sare Zahan Se
Achcha Hindusta Hamara, Aao Mil
Ke Wada Kare Jhanda Ucha Rahe
Hamara! Happy Independence Day


12.
  Watan Hamara Aise Na Chod Paye
Koi, Rishta Hamara Aise Na Tod
Paaye Koi, Dil Hamare Ek Hai
Ek Hai Hamari Jaan, Hindustan
Hamara Hai Hum Hai Iski Shaan.
Happy Independence Day


13.
 मेरी धडकनो में धडकता रहे तु ,
मेरे देश तुझको नमन है मेरा…
जीऊं तो जुबां पर तेरा नाम हो
मरूं तो तिरंगा कफन हो मेरा।
Happy Independence Day


14.
  Haq Milta Nahi Liya Jaata Hai,
Aazadi Milti Nahi Cheeni Jaati
Hai, Naman Unn Desh Premiyon
Ko, Jo Desh Ki Aazadi Ki
Jang Ke Liye Jaane Jaate Hain.
Happy Independence Day


15.
  “बन गया जब से तिरंगा जान हिन्दुस्तान की।”
“हो गयी तब से अलग पहचान हिन्दुस्तान की।”
“ज़िंदगी हर देश से आसान हिन्दुस्तान की।”
“इसलिए सबसे अलग है शान हिन्दुस्तान की।”
Share:
Read More