Wednesday, August 16, 2017

प्यार में डूबे कपल को देखकर कुछ ऐसा सोचने लग जाती हैं सिंगल लड़कियां


आज का हमारा यह आर्टिकल उन सिंगल लड़कियों के दिमाग की खिड़की है जिसके अंदर झांक कर आप अपने इन सवालों के जवाब आसानी से पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सिंगल लड़कियां क्या सोचती हैं जब वो किसी कपल को अपने आस-पास बैठा देखती हैं।

 किसी कपल को रोमांस करते या साथ चलते देख सिंगल लड़कियों को सबसे पहले अपने अधूरेपन का अहसास होता है। ऐसे कपल्स को देखकर लड़कियां सोचती हैं कि वो अपनी जिंदगी में कितनी अधूरी हैं।

 पब्लिक प्लेस पर कपल्स को देखकर सिंगल लड़कियों को अपनी जिंदगी में प्यार की कमी का अहसास होता है। इतना ही नहीं ऐसे में लड़कियां सोचती हैं कि काश उनकी जिंदगी में भी कोई इतना चाहनेवाला होता...

कपल्स को साथ देखकर सिंगल लड़की के दिल में ख्याल आता है कि काश मेरे पास भी ऐसा एक बॉयफ्रेंड होता या फिर लड़कियां सोचती हैं कि इस लड़की को इतना हैंडसम बॉयफ्रेंड कैसे मिल गया, मैं तो इससे कही ज्यादा खूबसूरत हूं।

 जब भी कोई सिंगल लड़की किसी कपल को पब्लिक प्लेस पर किस करते देख लेती हैं तो उनके मन में ये ख्याल आता है कि कैसे कपल हैं ये जो कहीं भी शुरू हो जाते हैं। इन्हें रोमांस करने के लिए कोई और जगह नहीं मिली क्या।

 कुछ सिंगल लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो सोचती हैं कि बॉयफ्रेंड बनाने से ज्यादा अच्छा है एक कुत्ता पाल लेना। खासकर कपल्स को देखकर कुछ सिंगल लड़कियां ये सोचती हैं कि लड़कों से ज्यादा वफादार तो कुत्ते होते हैं। इसलिए बॉयफ्रेंड की जगह एक कुत्ता ही पाल लेना बेहतर है।

आमतौर पर कपल्स को देखने के बाद सिंगल लड़कियों के दिल में जलन की भावना तेज हो जाती है। इस जलन के पीछे सिर्फ एक ही वजह होती हैं कि उनकी जिंदगी में मिस्टर परफेक्ट नहीं है। लेकिन जो लड़कियां पहले रिलेशनशिप में रह चुकी हैं उन्हें ऐसे कपल्स को देखकर ज्यादा जलन होती है।

जब भी कोई सिंगल लड़की कपल्स को प्यार भरी बातें करते हुए देखती हैं तो उनके मन में ये ख्याल भी आता है कि आज ये कपल्स एक-दूसरे से इतना प्यार जता रहे हैं कल यही झगड़ा करेंगे और एक-दूसरे से दूर जाने के बहाने ढूंढेंगे।

आमतौर पर सिंगल लड़कियां कपल्स को देखकर ये सब बातें सोचती हैं क्योंकि कहीं ना कहीं वो खुद को अकेला महसूस करती हैं और उनके इस अकेलेपन का अहसास तब और बढ जाता है जब वो कपल्स को साथ देखती हैं।
Share:

1 comment:

  1. nice article

    read more :- https://www.technofact.in

    ReplyDelete