Monday, July 31, 2017

केले के औषधीय गुण और इस के फायदे जानिए हिंदी में

केले कोभारत में  इसे बहुत महत्व दिया जाता है. जहां विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों  में इसे मिठाई बनाने में इस्तेमाल होता है तो कई कच्चे केले की सब्जी बनाई जाती है. अमेरिका में केले के चिप्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. भारत की कई जगह पर तो केले के पेड़ की पूजा भी की जाती है.  लेकिन क्या आप जानते है केला सिर्फ एक फल न होकर एक प्राकर्तिक औषधि भी है. आजकल स्पोर्ट्स ड्रिंक्स, एनर्जी बार्स और इलेक्ट्रोलाइट जैल काफी फेमस हैं लेकिन फिर भी आपने खेलो विशेषकर टेनिस के दौरान खिलाडियों को केले खाते हुए देखा होगा । जानते है क्यों?? क्योकि केले की सबसे बड़ी क्वालिटी है इसमें मौजूद इंस्टेंट एनर्जी जो हमें पूरा दिन एक्टिव रखने में मदद करती है.  तो चलिए जानते है केला हमारे शरीर के लिए किस तरह उपयोगी है...

 

 केले में हाई फाइबर होता है. हाई फाइबर फ़ूड दिल के लिए अच्छे माने जाते है.  यूके के लीड्स विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक  केले जैसे फाइबर युक्त पदार्थों को खाने से कार्डियोवैस्कुलर रोग (सीवीडी) और कोरोनरी हार्ट रोग (सीएचडी) दोनों का खतरा कम होता है।

 

 आयुर्वेद के अनुसार केला अग्नि (पाचन रस) बढ़ाने में मदद करता है, जिससे पाचन क्रिया और metabolism में सुधार होता है. रोजाना 2 केले खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है.

 

 केला Nutrition से भरपूर होता है. कई आवश्यक विटामिन और खनिज जैसे पोटेशियम, कैल्शियम,  मैंगनीज,  मैग्नीशियम,  लोहा,  फोलेट,  नियासिन,  रिबोफोलाविन और विटामिन बी 6 केले में होते है। ये सभी शरीर के proper functioning में योगदान करते हैं और आपको स्वस्थ रखते हैं.

 

केले में पोटेशियम की हाई क्वांटिटी इसे एक सुपर फ्रूट बनाती है। पोटेशियम अपने कई स्वास्थ्य लाभ गुणों के लिए जाना जाता है. यह दिल की धड़कन,  रक्तचाप को नियंत्रित करने और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। पोटैशियम हमारे किडनी और हड्डियों को भी लाभ देता है..

 

केले में आयरन होने के कारण  ये एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए अच्छा माना हैं। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जहां रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की संख्या में कमी आ जाती है। इससे थकान और सांस की तकलीफ बढ़ जाती है।

 

यहां तक ​​कि केला हमारा स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है .छाले और मुँहासे जैसी स्किन प्रोब्लेमस के इलाज के लिए केला बहुत लाभकारी है. । केले में मौजूद फैटी एसिड स्किन की कई समस्याओ से छुटकारा देने में मदद करता है.

 

केले अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन का एक अच्छा स्रोत है जिसे हमारा शरीर सेरोटोनिन नमक केमिकल में बदलता है। सेरोटोनिन का प्रॉपर लेवल हमारे  मूड को सुधारने, तनाव को कम करने और खुशी के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह हमारी नींद के पैटर्न को भी कण्ट्रोल करता है...

 

 केले के ये सभी फायदे रिसर्च पर आधारित है. उम्मीद करते है केले के गुण जानने के बाद जो लोग केले का taste पसंद नहीं करते है वे भी इसे खाना शुरू करेंगे.

 

Share:
Read More

शरीर से दुर्गन्ध दूर करने के घरेलू उपाय

शरीर की दुर्गन्ध दूर करने के उपाय :

 

(1) टमाटर :

शरीर की दुर्गन्ध से बचने के लिए 5 से 6 टमाटरो का जूस पानी में डाल कर उससे स्नान कर ले, इसके एंटीसेप्टिक गुण शरीर से आने वाली दुर्गन्ध को दूर करते है और यह त्वचा के छिद्रो को भी छोटा करते है जिनसे पसीना बाहर निकलता है, इससे कम पसीना बाहर निकलता है.

(2)  बेकिंग सोडा :

जिन जगहों पर पसीना ज्यादा आये और अपने बाहु के नीचे (underarms) बेकिंग सोडा लगाये बेकिंग सोडा बैक्टीरिया को मारता है और प्राकर्तिक डीओडोरेंट (deodorant) से कम नहीं या आप शलजम का जूस निकालकर भी लगा सकते है, जिससे प्राकर्तिक रूप से पसीने को सुखाने में मदद मिलेगी. इससे कई घंटो तक आपको पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा. पसीने की बदबू को दूर करने के लिए शलजम का जूस पिया भी जा सकता है. शलजम में मौजूद विटामिन सी बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है, जिससे पसीने की दुर्गन्ध से राहत मिलती है.

(3) सिरका :

नहाने के बाद दो चम्मच सिरका या सेब का सिरका एक लोटे पानी में डाले और फिर इसे अपनी बगल में और जिन जगहों पर पसीना बहुत आये उन जगहों पर इसे धो कर साफ कर ले, ये एक प्रभावकारी घरेलू नुस्खा है.

(4) डीओडोरेंट :

डीओडोरेंट (deodorant) बैक्टीरिया से पैदा होने वाली दुर्गन्ध को रोकती है. यह जरूरी नहीं की यह पसीने को रोके हालाँकि यह पसीने की नमी को रोके बिना भी शरीर से आने वाली बदबू को रोक सकता है. यह कुछ समय के लिए या ज्यादा समय के लिए पसीने की बदबू को रोक सकता है, यह इसकी गुणवत्ता पर निर्भर करता है.

(5) साफ सफाई :

पसीने की बदबू से बचने के लिए अपने आप को साफ़ जरूर रखे. दिन में कम से कम एक बार जरूर नहाये. जब ज्यादा पसीना आये और इससे शरीर मे बदबू आ रही हो तो भी स्नान कर लेना चाहिए.

(6) एंटीबैक्टीरियल साबुन :

बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने के लिए किसी ऐसे साबुन का इस्तेमाल भी कर सकते है जो बैक्टीरिया को मारकर पसीने की दुर्गन्ध से निजात दिला सके. जितनी देर तक ये बैक्टीरिया शरीर से दूर रहेंगे उतनी देर तक आपके पसीने से बदबू नहीं आयेगी



(7) शरीर को रखे शुष्क :

शरीर से आने वाली बदबू से बचने के लिए अपने शरीर को शुष्क रखे. नहाने के बाद उन स्थानों को तौलिये से अच्छी तरह पौंछ ले जहाँ से पसीना ज्यादा ज्यादा निकलता है. नमी बैक्टीरिया के बढ़ने में अच्छा माहौल तैयार करती है. इसलिए शरीर को सुखा कर रखे.

(8) खान पान पर रखे ध्यान :

कुछ भोजन पसीने की दुर्गन्ध को ओर बढ़ा देते है, इन भोजन में प्याज, लहसून, रेड मीट, मसालेदार खाना, करी पाउडर, शराब और कैफीन युक्त पेय शामिल है. ये भोजन और पेय हमारे अन्दर गर्मी पैदा करते है. इससे काफी पसीना निकलता है और पसीने से आने वाली बदबू की परेशानी ओर बढ़ जाती है. इसलिए ऐसा भोजन और पेय खाने पीने से बचना चाहिए.

(9) ज्यादा से ज्यादा पानी पीये :

दिन में करीब 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए, इससे शरीर का तापमान और पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है. ज्यादा पानी पीने से स्किन हाइड्रेटेड रहेगा, शरीर से टोक्सिंस बाहर निकलेंगे जिससे शरीर की दुर्गन्ध से लाभ पहुचेगा.

(10) निम्बू का रस :

जिस पानी से आप स्नान करते है उसमे गुलाब जल या निम्बू का रस मिला ले. निम्बू का रस पसीने की दुर्गन्ध को दूर करता है क्योकि निम्बू में एसिडिक गुण होते है जो बैक्टीरिया को ख़त्म कर देते है. निम्बू का रस उन हिस्सों पर रगड़ भी सकते है जहाँ से ज्यादा पसीना निकलता हो जैसे अंडरआर्म्स.

(11) कॉटन के वस्त्र पहने :

कॉटन पसीना सोखता है और कॉटन के वस्त्रो से शरीर को हवा मिलती रहती है, अत: पसीने की दुर्गन्ध से बचने के लिए कॉटन के कपडे पहनने चाहिए. अपने इनरवियर रोज बदले.

(12) जुराब :

अपनी जुराब और कपडे रोज धोये, इन्हें रोज बदले, कॉटन की जुराब पहने, अपने जूतों को भी साफ़ रखे, जुटे के अन्दर एंटीफंगल स्प्रे का प्रयोग करे.

(13) तुलसी :

तुलसी का प्रयोग भी शरीर की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए किया जाता है. तुलसी की कुछ पत्तियों को कूट कर इसे tea tree oil की कुछ बूंदों में मिला दे और फिर इसे अपने अंडरआर्म्स में लगाये. कुछ देर लगा कर फिर इसे धो ले. इसके बाद इसपर साबुन न लगाये. tea tree oil में एंटीबैक्टीरिया और एंटीसेप्टिक गुण होते है जो बैक्टीरिया को मारते है और पसीने और बदबू को दूर करते है.


Share:
Read More

रक्षाबंधन से जुडी कहानियाँ जानिए हिंदी में

राखी पूरे विश्व में हिंदुओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों 
में से एक है जो श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है । यह त्योहार भाई
 और बहनों के बीच प्यार, देखभाल और स्नेह के सुंदर संबंधों को दर्शाता है। 
इस दिन बहन अपने भाई की कलाई के चारों तरफ एक धागे को सुरक्षा के प्रतीक के
 रूप में बांधती है, और वह उसकी रक्षा और ख्याल रखने का वादा करता है। 
नेपाल में रक्षाबंधन को जनाई पूर्णिमा कहा जाता है. सभी भारतीय त्यौहारों 
की तरह, राखी के त्योहार से भी कई कहानियां जुडी हैं। तो आईये जानते है...........
 
 
 

जानिए रक्षाबंधन से जुडी कहानियाँ raksha bandhan stories in hindi

रक्षाबंधन पूरे विश्व में हिंदुओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है जो श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है । यह त्योहार भाई और बहनों के बीच प्यार, देखभाल और स्नेह के सुंदर संबंधों को दर्शाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई के चारों तरफ एक धागे को सुरक्षा के प्रतीक के रूप में बांधती है, और वह उसकी रक्षा और ख्याल रखने का वादा करता है। नेपाल में रक्षाबंधन को जनाई पूर्णिमा कहा जाता है. सभी भारतीय त्यौहारों की तरह, राखी के त्योहार से भी कई कहानियां जुडी हैं। तो आईये जानते है


history of raksha bandhan in hindi

कृष्ण और द्रौपदी
महाभारत की एक कथा के अनुसार भगवान कृष्ण ने शिशुपाल का वध करने के लिए जब सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल किया तब उनकी तर्जनी ऊँगली में चोट लग गई . तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी के एक हिस्से को फाड़ दिया और इसे कृष्णा की उंगली के चारों ओर बांध दिया जिससे रक्तस्राव रुक गया । इसके बदले, कृष्ण ने संकट के समय द्रौपदी को बचाने का वादा किया।

यम और यमुना :

एक अन्य कथा के अनुसार, मृत्यु के देवता यम ने अपनी बहन यमुना को 12 साल से नहीं देखा था। यमुना दुखी थी और उन्होने गंगा से परामर्श किया. गंगा ने यम को उनकी बहन यमुना का याद दिलाया, जिसके बाद यम अपनी बहन से मिलने गए. यमुना अपने भाई को देखकर बहुत खुश हुई, और यम के लिए उपहार के रूप में भोजन तैयार किया। भगवान यम प्रसन्न हुए और यमुना से पूछा कि उन्हें क्या उपहार चाहिए । यमुना ने कहा कि वह, उनसे मिलने फिर दुबारा आये. । यह कहानी भारत के कुछ हिस्सों में भाई दूज नामक एक त्योहार का आधार है...


 अलेक्जेंडर की पत्नी रोक्साना और किंग पोरस
एक कहानी अनुसार, जब सिकंदर महान ने 326 ईसा पूर्व में भारत पर आक्रमण किया, तब उनकी पत्नी रोक्साना ने पोरस को एक पवित्र धागा भेजा,और उससे कहा कि लड़ाई में वे उनके पति को नुकसान नहीं पहुचाये. परंपरा के अनुसार, कैकेय साम्राज्य के राजा पोरस ने राखी के प्रति पूर्ण सम्मान दिया । हाइडस्पेश की लड़ाई में, जब पोरस ने अपनी कलाई पर राखी को देखा तब ऊसने खुद को सिकंदर पर हमला करने से रोक दिया।
रानी कर्णावती और सम्राट हुमायूं

1535 CE में जब चित्तौड़ के रानी कर्णावती को एहसास हुआ कि वह गुजरात के सुल्तान, बहादुर शाह के आक्रमण से अपने राज्य का बचाव नहीं कर सकती तब उसने सम्राट हुमायूं को एक राखी भेजी. कहानी के अनुसार, हुमायूं चित्तौड़ की रक्षा के लिए अपने सैनिकों के साथ रवाना हो गए आर सुल्तान बहादुर शाह के साथ युद्ध करके उनके राज्य की रक्षा की

यह कुछ चुनिन्दा कहानियाँ है जो भाई बहन से जुड़े इस अटूट त्यौहार से जुडी है.....


Share:
Read More

Jio Reliance Phone Kaise Kharide Free me Janiye Hindi Me

Jio Phir se Aap Logo Ke Liye Leke Aaya Hai Ek Dhamaka Offer, Free Internet K Baad Ab Jio Apna Free Mobile Leke Aaya hai !! Jo Aap Logo Ko Bilkul Free Me Milega, Jiska Aapko Wait Nahi Karna Padega, Ye Jio Free Phone Launch Ho Chuka Hai, Ye Koi Normal Phone Nahi Hai Is Phone Me Aapko 4G Support Milega, Is Phone Ki Puri Detail Mai Apko Is Article Me Batane Ja Raha Hu.......


RELIANCE JIO FREE SMART PHONE KE BARE MAI ( रिलायंस जियो स्मार्ट फ्री स्मार्ट फ़ोन के बारे मैं ) 
Reliance Industry ke malik Mukesh Ambani ne fir se India mai halchal macha di hai. Unhone india mai 50 crore  Free Jio feature Phone customers ke liye launch kar diye hain..!! Smartphone ki khoobiyo wala yeh 4G support phone hai..!! 
Is Phone ka naam JIO PHONE rakha gya hain..!! Mukesh Ambani ne chokate huye kha ki jio phone ke customers ke liye yeh free mai milega..!! To dosto ab jante hai Jio Phone ke bare mai..!! 
JIO PHONE FREE KESE MIL RAHA HAIN ( जिओ फ़ोन फ्री कैसे मिल रहा है ) 
Dosto Aap sabhi log sochre honge ki jio phone free kese milra hain..!! Mai aapko bta du ki is phone ko lene ke liye aapko pehle 1500 dene padege fir yeh phone free kese huwa??? Mukesh Ambani ne kha yeh 1500 aapse security money ke taur par liya jayega..!!  3 saal baad phone ko wapis karne par kabhi bhi aap apne ₹1500 wapis le sakte hain.!! Phone ko free mai dene par iska durupyog karne ka khtra hota hain..!! Is liye yeh ₹1500 security ke taur par liya ja raha hain..!! Aapko apne rupey 3 saal baad wapis mil jayege..!! Isliye ye phone aapke liye bilkul Free hain..!! 
JIO PHONE FEATURES ( जिओ फ़ोन के फीचर्स )

▶ Voice calls hmesa Free ( ji ha bilkul free )
▶ Internal Memory 4GB
▶ Memory expand to 128GB 
▶ 2.4 inch OVGA Display
▶ VGA Rear Camera
▶ Alphanumeric Keyboard
▶ 22 language supported
▶ 5 number ke button ko der tak press kar kai pehle se save number par emergency alert jayega..!! Jisme us number ki location bhi hogi
▶ Tourch, FM, Ringtone
▶ Jio apps Preloaded 
▶ Jio Cinema App Preloaded
▶ Aap isko TV se bhi Connect kar sakte                hain..!! 
jIO PHONE OFFERS
⏩ ₹153 mai Unlimited Data Plan or Voice Calls Free mai milega..!! 
⏩ ₹309 ka plan lene ke baad aap is jio phone mai free TV bhi dekh sakte hain..!! 
JIO PHONE FREE MAI KESE OR KAHA MILEGA ( जिओ फ़ोन फ्री मैं कैसे और कहाँ मिलेगा )
Jio phone 15 august ko kuch users ke saath iski testing karne ja raha hain..!! Sabhi customers ke liye yeh phone 24 august se available hoga..!! Yeh phone aap MY JIO APP ya JIO RETAILER STORE se Pre-Booking kara sakte hoo..!! 
     PEHLE AAO-PEHLE PAO  ke aadahar par September me is phone ki delivery start ho jayegi..!! Mukesh Ambani ne kha hai ki har hafte 50 lakh jio phones customer tak phuchane ka lakshay rakha gya hain..!! Desh mai sabhi customer ke liye is phone ko phuchane ka target bhi hain..!! 
KYA MUJHE YEH PHONE LENA CHAHIYE ( क्या मुझे ये फ़ोन लेना चाहिए )

Guyz mere hisab se yeh phone aapko lena chahiye..!! Kyoki esa offer aage kbhi nhi aane wala hai..!! Phone lete waqt aapko ₹1500 dene hai..!! Or 3 saal baad aapko apne wo ₹1500 wapis mil jayege..!! Means phone free hain..!! 3 saal tak aapko Jio phone par free calling milegi jo ki iski bhut khash baat hain..!! Or sasta data pack, Live TV, or bhi khi offer hain jinka aap is phone ke saath use kar sakte hoo..!! Bilkul dhamaka offer hain..!! Jio phone ko free mai khridne kai is offer ko haath se na jane dai..!! 
Agar aapko  jio phone ke bare mai or kuch bhi janna hai to aap comment mai puch sakte ho..!! Is post ko sahre karna na bhule..!!
Share:
Read More

स्नैपडील अब अपने बलबूते ही चलेगी, नैपडील ने फ्लिपकार्ट के साथ अधिग्रहण को लेकर बातचीत समाप्त कर दी...

स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के साथ अधिग्रहण को लेकर बातचीत समाप्त कर दी है. कंपनी ने कहा है कि वह अपना कामकाज जारी रखेगी और ‘स्वतंत्र तरीके से रास्ते पर आगे बढ़ेगी.’ ऐसी खबरें थी कि स्नैपडील अपना कारोबार फ्लिपकार्ट को 90 से 95 करोड़ डॉलर में बेचने के लिये बातचीत कर रही है.

स्नैपडील के प्रवक्ता ने फ्लिपकार्ट का नाम लिये बिना ई-मेल के जरिये दिये बयान में कहा, ‘‘स्नैपडील पिछले कई महीनों से रणनीतिक विकल्प तलाश रही थी. कंपनी ने अब स्वतंत्र रास्ता अपनाने का निर्णय किया है और इसके परिणामस्वरूप जारी सभी रणनीतिक वार्ता समाप्त कर रही है.’’ कंपनी ने कहा कि यह मजबूती के साथ नई दिशा स्नैपडील-2 है और हमने इस महीने सकल लाभ हासिल कर इसे क्रियान्वित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है.


 बयान के मुताबिक, ‘‘इसके अलावा कुछ गैर-महत्वपूर्ण संपत्ति को बेचकर ऐसी उम्मीद है कि स्नैपडील वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर कंपनी बन जाएगी.’’ कुछ ही दिन पहले कंपनी ने डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फ्रीचार्ज एक्सिस बैंक को 385 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमति जताई. उसके बाद उक्त बात सामने आयी है.

 घरेलू ई-वाणिज्य खंड की प्रमुख कंपनी स्नैपडील को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी दूसरी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था. इससे उसकी वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा.............
Share:
Read More

Sunday, July 30, 2017

Wednesday, July 26, 2017

क्रिकेट : महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने बताया की किस तरह सीखा उन्‍होंने छक्‍के लगाना सीखा है

महिला वर्ल्‍डकप 2017 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तूफानी 171 रन की पारी के कारण  हरमनप्रीत कौर देशभर में चर्चा का केंद्र बन गई हैं. पंजाब के मोंगा की हरमनप्रीत में यह आक्रामकता नैसर्गिक रूप से है. उन्होंने छक्के जड़ने की अपनी क्षमता का श्रेय अपने करियर के शुरुआती दिनों में पुरुषों के साथ खेलने को दिया. हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में 171 रन की पारी खेली. हरमनप्रीत की 20 चौकों और सात छक्‍कों से सजी शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इस मैच में निर्धारित 42 ओवर में चार विकेट पर 281 रन बनाए. जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया टीम 40.1 ओवर में 245 रन बनाकर आउट हो गई थी. बारिश की बाधा के कारण मैच में ओवर की संख्‍या घटाकर  42-42  कर दी गई थी.

कई लोगों ने इस पारी की तुलना महान बल्लेबाज कपिल देव की वर्ल्‍डकप 1983 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेली ऐतिहासिक पारी से की. इस स्टार बल्लेबाज की यह पारी हालांकि उनके सामान्य अंदाज से अलग नहीं थी क्योंकि बचपन से ही उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद है.हरमनप्रीत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे बचपन से ही इस तरह बल्लेबाजी करना पसंद है. मैंने इस तरह खेलना सीखा है और लड़कों के साथ क्रिकेट खेला है जो छक्के मारा करते थे और मुझे भी छक्के जड़ना पसंद है.’


 उन्होंने कहा, ‘फाइनल में (जिसमें भारत इंग्लैंड से हार गया), हमें रनों की जरूरत थी और मैं रन बनाने की कोशिश कर रही थी. मैंने यह सोचकर शॉट खेला कि यह सुरक्षित होगा लेकिन यह फील्‍डर के हाथों में चला गया. मैं काफी निराश थी.’ लीग चरण में हरमनप्रीत का बल्ला खामोश ही रहा था और उनसे टीम को नॉकआउट में बड़ी पारी की उम्मीद थी जो उन्होंने सेमीफाइनल में खेली.
Share:
Read More

बिहार में जेडीयू-आरजेडी के बीच आई दरार आखिरकार बन गई खाई : नीतीश का इस्तीफा

बिहार की जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार में लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण दलों के बीच बढ़ती जा रही दरार आखिरकार खाई में तब्दील हो गई. इस गठबंधन सरकार की परिणति नीतीश कुमार द्वारा गवर्नर को इस्तीफा देने के साथ हुई.    

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर बिहार की राजनीति में जारी खींचतान चरम पर पहुंच गई. बुधवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलने गए.

इससे पहले आरजेडी की बैठक हुई और बैठक के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर कहा कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी से इस्तीफा मांगा ही नहीं है. लालू यादव ने बीजेपी पर आरोप साधते हुए कहा कि बीजेपी नीतीश पर डोरे डाल रही है. बीजेपी की लार नीतीश पर टपक रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश से मेरी बात होती रहती है, वही महागठबंधन के नेता हैं. तेजस्वी यादव ने भी कहा कि जनता ने महागठबंधन को चुना है. इस्तीफा जब मांगा ही नहीं गया तो देने का सवाल ही नहीं है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि होटल के बदले भूखंड मामले में सीबीआई की प्राथमिकी को लेकर उपमुख्यमंत्री और अपने पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को आज खारिज कर दिया. आगामी 28 जुलाई से बिहार विधानमंडल के शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर राजद विधानमंडल दल की बैठक के बाद लालू ने तेजस्वी के इस्तीफे को खारिज कर दिया.

जेडीयू के सूत्रों ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारा कर दिया है कि तेजस्वी यादव को इस्तीफा देना होगा. वहीं आरजेडी की ओर से कहा गया कि वे इस्तीफा नहीं देंगे.

पिछले कुछ महीनों से बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने बिहार की सत्ता में अहम किरदार निभाने वाले लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर सीधे-सीधे भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर शेल (फर्जी) कंपनी के जरिए कथित तौर पर ‘बेनामी संपत्ति’ अर्जित करने के बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि लगाए गए आरोप कम्पनी कानून से संबंधित हैं जो केन्द्र सरकार के दायरे में आता है.

कई मीडिया हाउस और रिपोर्टरों ने नीतीश कुमार की इस टिप्पणी को नीतीश की क्लीनचिट करार दिया. लेकिन, नीतीश कुमार ने इशारों इशारे में विपक्ष को जांच कराने की चुनौती भी दे डाली. इनकी इस बात से तेजस्वी यादव काफी नाराज हो गए.

तेजस्वी यादव ने अपनी इस नाराजगी को दो ट्वीट के जरिए साझा भी किया. एक रीट्वीट में उन्होंने संदेश कहा कि आखिर क्यों मीडिया विपक्ष पर ही हमलावर है जबकि बीजेपी के घोटालों को नजरअंदाज किया जा रहा है. दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी पर लगे आरोपों की जांच क्यों नहीं हो.

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, और बताया गया है कि ये छापे लालू परिवार पर लगाए गए बेनामी संपत्ति बनाने के आरोपों के मामले में डाले गए हैं.

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती पर देश की राजधानी दिल्ली में करोड़ों रुपये कीमत की ज़मीन को कौड़ियों के भाव खरीदने का आरोप लगाया था. सुशील कुमार मोदी का दावा था मीसा भारती ने अपने पति के साथ मिलकर शेल कंपनियों के ज़रिये यह ज़मीन खरीदी थी.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मीसा भारती ने अपने पास मौजूद काले धन को अपनी कंपनियों मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों की संदिग्ध खरीद-फरोख्त के ज़रिये सफेद बनाया. यह कंपनी वर्ष 2002 में एक लाख रुपये के निवेश से शुरू की गई थी.

सुशील कुमार मोदी का आरोप है कि मीसा और उनके पति शैलेश कुमार ने वर्ष अक्टूबर, 2008 में अपनी कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर वीरेंद्र जैन की शालिनी होल्डिंग्स को 100 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे, और 1.20 करोड़ रुपये हासिल किए.

सुशील कुमार मोदी ने मीसा की आय के स्रोत को चुनौती देते हुए यह सवाल भी किया था कि मीसा भारती ने चुनाव आयोग को दिए अपने एफिडेविट में उसका ज़िक्र क्यों नहीं किया था.

नीतीश कुमार ने कहा है कि जिन्होंने आरोप लगाया है (सुशील मोदी) यदि उन्हें लगता है कि आरोप सही हैं तो उन्हें आगे बढ़ना चाहिये, कानून का सहारा लें, जांच कराएं, सिर्फ वक्तव्य न दें. उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप कम्पनी कानून से संबंधित है जो केन्द्र सरकार के दायरे में आता है.

सीबीआई ने 7 जुलाई को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज करने के बाद 12 स्थानों पर छापेमारी की.

सीबीआई ने बताया कि यह पूरी साजिश 2004 से 2014 के बीच में रची गई जिसके तहत पुरी और रांची स्थित भारतीय रेलवे के बीएनआर होटलों के नियंत्रण को पहले आईआरसीटीसी को सौंपा गया और फिर इसका रखरखाव, संचालन और विकास का काम पटना स्थित ''सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड'' को दे दिया गया.

सीबीआई ने कहा, ''आरोप यह है कि 2004 से 2014 के बीच निविदाएं देने की इस प्रक्रिया में धांधली की गई और निजी पक्ष (सुजाता होटल) को फायदा पहुंचाने के लिए निविदा की शर्तो को हल्का कर दिया गया. इसके बदले में पूर्वी पटना में तीन एकड़ जमीन को बेहद कम कीमत पर 'डिलाइट मार्केटिंग' को दिया गया जो कि लालू यादव के परिवार के जानकार की है.

ईडी सीबीआई की एफआईआर का जायजा ले रहा है कि इसके आधार पर लालू और उनके बेटे यानी बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का मामला बनता है या नहीं. ईडी पहले ही मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार से पूछताछ कर चुकी है.

अब बीजेपी ने साफ किया है कि नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल से तेजस्वी यादव से इस्तीफा लें या फिर उन्हें बर्खास्त करें.
Share:
Read More

ढिंचैक पूजा का नया गाना आएगा, लोगों ने कहा- खुदा से तो डरो बहन !!!!!

आपको बता दें दिल्ली की ढिंचैक पूजा बहुत कम समय में अपनी बेसुरी आवाज और अजीबोगरीब गानों के लिए काफी फेमस हो गई हैं.
.
बेसुरे गाने गाकर सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन चुकीं ढिंचैक पूजा के गाने हाल ही में उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से डिलीट कर दिए गए थे. उन्होंने कुछ समय पहले ही 'दिलों का शूटर' गाना लॉन्च कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी.

ढिंचैक पूजा के गानों से लोग एक दूसरे को चिढ़ाते हैं और मज़ाक बनाते हैं. इसके बावजूद भी आज ही पूजा ने एक फेसबुक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने नए वीडियो के बारे में घोषणा की है.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि जल्द ही नया वीडियो आ रहा है. उनके इस पोस्ट पर हज़ारों लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. इसमें लोग उनसे वीडियो पोस्ट न करने की अपील कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोग उनसे जियो और जीने दो की विनती भी कर रहे हैं.
Share:
Read More

देखिए – Video : 50 जलती सिगरेट के साथ यह शख्स करता है ये काम.....




 देखें – Video

  1. एक साथ 50 सिगरेट खा जाता है
  2. चीन का है यह लड़का
  3. आप न करें यह स्टंट



चीन में ऐसा ही एक बच्चा है जो पहले एक साथ 4 पैकेट सिगरेट सुलगाता है फिर नाक से उसका धुंआ खींचने लगता है...इसके बाद वह इन सिगरेट को खाने लगता है...

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इससे कैंसर होने की आशंका रहती है. लेकिन जो लोग इसके आदी हो जाते हैं वह इसे आसानी छोड़ नहीं पाते हैं. कई लोग तो चेन स्मोकर होते हैं जो हर पांच मिनट में सिगरेट पीते हैं. लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई सिगरेट खाता भी है...वह भी एक, दो नहीं..50-50 सिगरेट खा जाता हो.. चीन में ऐसा ही एक बच्चा है जो पहले एक साथ 4 पैकेट सिगरेट सुलगाता है फिर नाक से उसका धुंआ खींचने लगता है...इसके बाद वह इन सिगरेट को खाने लगता है....उसको देखकर ऐसा लगता है कि मानो गाजर- मूली खा रहा है...हालांकि वह ऐसा क्यों कर रहा है..इस बात का पता नहीं चला पाया है....इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है...क्या वह कोई रिकॉर्ड बनाने कोशिश है..या फिर उसकी आदत में शुमार है...वजह कोई भी हो ऐसा करना बेहद जानलेवा साबित हो सकता है और हमारी ओर से यही सलाह है कि इस तरह का कोई भी स्टंट बिलकुल न  करें.....

आपको बता दें कि चीन में सिगरेट पर टैक्स 5 फीसद से 11 फीसद तक बढ़ा दिया गया है. चीन में 20 साल से भी कम उम्र के युवा सिगरेट के लती हो जाते हैं. इनमें से आधे लोगों की मौत हो जाती है.........
Share:
Read More